आप नेता संजय सिंह को जमानत मिली, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, अब किसकी बारी?
Sanjay Singh Bail Granted: आप नेता संजय सिंह को बेल मिल गई है।
ADVERTISEMENT

Sanjay Singh Bail Granted: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह को बेल मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी है। गौरतलब है कि संजय सिंह करीब 6 महीनों से जेल में बंद थे।
सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच ने ये फैसला दिया। बेंच ने ईडी से पूछा था कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? इस पर ईडी ने विरोध नहीं किया।
संजय सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद करीब छह महीनों से संजय सिंह जेल में हैं।
ADVERTISEMENT
दरअसल, संजय सिंह ने याचिका दाखिल की थी। संजय के वकील की दलील थी कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है। संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
क्या आरोप थे संजय सिंह पर?
ADVERTISEMENT
जांच एजेंसी ने अपने हलफनामे में कहा था कि जांच के दौरान यह पता चला कि संजय सिंह कथित घोटाले में एक प्रमुख साजिशकर्ता हैं और वह इस मामले में कई आरोपियों या संदिग्धों व्यवसायी दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा के साथ निकटता से जुड़ा हुआ था। संजय सिंह 2021-22 की नीति अवधि से संबंधित दिल्ली शराब घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय को प्राप्त करने, रखने, छुपाने, फैलाने और उपयोग करने में शामिल थे।
ADVERTISEMENT
ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की थी और वहां हुई सौदेबाजी के संजय सिंह साक्षात गवाह हैं, क्योंकि वो उस वक्त वहीं मौजूद थे।
ADVERTISEMENT
