Salman Khan: फायरिंग से एक रात पहले मिले हथियार, घटना के बाद नदी में फेंका हथियार, पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी

ADVERTISEMENT

Salman Khan Firing Case
Salman Khan Firing Case
social share
google news

दिव्येश सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फायरिंग को अंजाम देने के बाद हथियार को सूरत की एक नदीं में फेंक दिया था। ये भी पता चला है कि सलमान के घर फायरिंग से एक रात पहले दोनों को हथियार मिला थे। उन्हें ये काम अनमोल बिश्नोई ने सौंपा था।

पुलिस ने आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया है। दोनों को भुज से गिरफ्तार किया गया है। 13 अप्रैल को फायरिंग के लिए हथियार सौंपे गए थे। यह हथियार उन्हें बांद्रा में एक पुल के नीचे एक अज्ञात शख्स ने दिया था। दोनों को डायरेक्शन अनमोल बिश्नोई ने दिए थे। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने सेकंड हैंड बाइक खरीदी थी और फिर फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में पता चला की जिस बाइक से शूटर आए थे, वो बाइक उन्होंने रायगढ़ जिले के पेन तहसील के रहने वाला है एक आदमी से खरीदी थी। उसने खुलासा किया है कि उसने ही इस बाइक को कुछ समय पहले उन्हें बेच दिया था।

मुंबई पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से मुंबई और उसके आसपास के शहरों में ही थे। बाइक खरीदने के बाद उन्होंने सलमान के घर के बाहर रेकी भी की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रेकी एक बार नहीं, बल्कि कई बार की थी। आरोपियों ने रेकी सिर्फ सलमान के घर की ही नहीं, बल्कि बांद्रा से निकलने के लिए हर एक सड़क की भी रेकी की थी। यही वजह है कि आरोपियों ने माउंट मेरी की सड़क चुनी, जहां आसानी से बाइक पार्क की और फिर फरार हो गए।

ADVERTISEMENT

पुलिस की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि आरोपी गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद जब माउंट मेरी पहुंचे तो उन्होंने बाइक छोड़ एक ऑटो पकड़ा। उससे बांद्रा गए फिर ट्रेन पकड़ी, वहां से सांटाक्रूज स्टेशन उतर गए। वहां से वाकोला फिर ऑटो पकड़ कर गए।

ADVERTISEMENT

फायरिंग की पूरी टाइम लाइन कब क्या हुआ

सलमान के घर पर फायरिंग सुबह 5 बजे के क़रीब हुई, जिसकी सीसीटीवी सामने आई है। उसके बाद आरोपी महबूब स्टूडियो वाली सड़क पर गए। ऑटो वाले से हाईवे का रास्ता पूछा लेकिन वो गुमराह करने के लिए था। ऐसा पुलिस को शक है क्योंकि फिर उन्होंने महबूब स्टूडियो सर्कल से गोल घूमकर माउंट मेरी गए। वहां बाइक छोड़ी और फिर बांद्रा स्टेशन के लिए ऑटो पकड़ा। दोनों आरोपियों ने बांद्रा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से सुबह 5 बजकर 8 मिनट की बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी। ये भी सीसीटीवी से साफ हुआ है। 5 बजकर 13 मिनट पर दोनों सांताक्रूज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर उतरे। ये फुटेज भी पुलिस को मिला है। सांताक्रुज स्टेशन से वह पूर्व में वकोला की तरफ बाहर निकले और वहां से ऑटो पकड़ी। इस ऑटो वाले का भी बयान लिया गया।

सुबह 5 बजे के करीब बाइक पर 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की। करीब  5 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक बुलेट बालकनी के जरिए घर में गई, एक दीवार पर लगी और 3 जमीन पर। पुलिस को एक जिंदा कार्टेज भी मिला। आरोपी महबूब स्टूडियो की तरफ गए, वहां ऑटो वाले से वसई हाईवे का रास्ता पूछा। आरोपी फिर माउंट मेरी चर्च की दिशा में गए। वहीं पर बाइक छोड़ी फिर वहां से सीसीटीवी ट्रेल में आरोपी बाइक छोड़कर किसी अन्य गाड़ी से निकल गए।

फोटो में क्लीयर आरोपी का चेहरा दिखा। आरोपी बांद्रा स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सांताक्रूज गए। फिर वहां से ऑटो पकड़ा। अब इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT