होशियारपुर डबल मर्डर, पत्नी और वकील को जहर दिया, गला दबाया, कार में जलाई दो लाशें, अब खुला राज़!

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

होशियारपुर से सुनील लाखा की रिपोर्ट

Punjab Double Murder News: होशियारपुर पुलिस ने 2020 के बहुचर्चित डबल मर्डर के मास्टरमाइंड को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में सीनियर एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता और उनकी असिस्टेंट सिया खुल्लर का मर्डर किया गया था। दोनों की हत्या के बाद कातिल ने शवों को कार में डालकर आग लगा दी गई ताकि शिनाख्त ना हो सके। होशियारपुर के SSP सरताज सिंह चाहल ने बताया कि इस केस में SP मेजर सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर करनैल सिंह SHO माडल टाउन की स्पेशल टीम बनाई गई थी। जिन्होंने आरोपी को करीब तीन साल बाद गिरफ्तार किया है।

2020 के बहुचर्चित डबल मर्डर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि 22 नवम्बर 2020 को समनिंदर गुप्ता निवासी माडल टाउन ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि 14 नवंबर 2020 को उनके पिता भगवंत किशोर गुप्ता और उनकी सहायक वकील सिया उर्फ गीत पत्नी आशीष कुशवाहा निवासी विक्रम एक्लेव होशियारपुर की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों को कार में डालकर पुरहीरा बाइपास पर एक पेड़ से टकराई गई। इसे दुर्घटना दिखाते हुए कार को आग लगा दी गई। हत्या के बाद 23 नवंबर को इस मामले के एक आरोपी कपिल कुशवाहा को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव मंगलौर से गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी 2 आरोपी मृतका सिया का पति आशीष कुमार और उसका दोस्त सुनील कुमार फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

 

कार में जलाई दो लाशें

 

आशीष ने दोनों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया

दरअसल मुख्यारोपी आशीष और सिया खुल्लर की मुलाकात शादी डॉट कॉम पर सर्च के दौरान हुई थी। दोनो परिवारों की सहमती से 24 जुलाई 2019 को दोनो की मर्यादा पूर्ण शादी हुई थी। आशीष काम से अक्सर बाहर रहा करता था जबकि सिया किराये के कमरे में होशियारपुर में रहा करती थी। बताया जा रहा है कि सिया व आशीष में कभी घर खरीदने को लेकर तो कभी आशीष की पहली शादी को लेकर अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच में जब भी झगड़ा होता था तो सिया खुल्लर के सीनियर और एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता बीच में आ जाते थे। यही वजह थी कि आशीष ने दोनों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। 

ADVERTISEMENT

 

ADVERTISEMENT

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

 

कार को पेड़ से एक्सीडेंट कराया और फिर कार में आग लगा दी

प्लान के तहत आशीष ने सिया के साथी वकील को घर पर दावत में बुलाया। आशीष ने चुपचाप दोनों के काने में जहर मिला दिया। जहरीला खाना खाने के बाद दोनों की मौत हो गयी। आशीष ने कत्ल की वारदात को हादसे की शक्ल देने के लिए अपने नौकर और दोस्तों को साथ मिलाया। प्लान के मुताबिक आशीष व सिया की लाश को कार की सीट पर रखकर कार को पेड़ से एक्सीडेंट कराया और फिर कार में आग लगा दी थी। इस मामले में DSP सिटी पलविंदर सिंह और SHO करनैल सिंह की टीम ने सांइटिफिक और टेक्निकल तरीके से मामले की जांच की। जिसके बाद मृतका सिया के पति आशीष कुशवाहा को मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी छोड़ इस वक्त मयूर विहार दिल्ली में रह रहा था। MP से उसका ट्रांजिंट रिमांड लेकर होशियारपुर लाया गया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT