पंजाब में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, 22 पिस्टल बरामद

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Punjab: पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक हथियार निर्माता सहित दस लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि कुल 22 हथियार बरामद किए गए हैं।

हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश 

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पुलिस ने मध्यप्रदेश से संचालित एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और हथियार की आपूर्ति करने वाले दो तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। मध्यप्रदेश से हथियार निर्माता सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENT

10 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 हथियारों की बरामदगी की है।’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। पुलिस ने पिस्तौल के साथ साथ कारतूस और मैगजीन भी बरामद की है। गौरतलब है कि पंजाब में लगातार गैंगवार हो रही हैं।

ADVERTISEMENT

(PTI)

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT