मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम की तैयारी, 3 डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम, शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari Death Latest News Update
Mukhtar Ansari Death Latest News Update
social share
google news

सिद्धार्थ गुप्ता, समर्थ श्रीवास्तव और संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Mukhtar Ansari Death Latest News Update: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम की तैयारी है। कुछ ही देर में बांदा के मेडिलकल कालेज में पोस्टमार्टम किया जाने वाला है। 3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार का पोस्टमार्टम करेगा। बांदा मेडिकल कॉलेज के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां बांदा पुलिस के साथ-साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। उधर, इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। आज ही शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।  

जेल प्रशासन ने उठाए सवाल

देर रात मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा बांदा पहुंचा था। वहां उसने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दरअसल, बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीती रात मौत हो गई। जेल में ही तबीयत बिगड़ी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया,  लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दो दिनों में बिगड़ी दो बार तबीयत

महज 2 दिनों के भीतर मुख्तार अंसारी की तबीयत दूसरी बार बिगड़ी थी। पहली बार 26 मार्च को और दूसरी बार 28 मार्च को, लेकिन इस बार माफिया डॉन पर वक्त भारी पड़ गया। उसे बचाया नहीं जा सका। 26 मार्च को जब बांदा जेल में मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी, तब 14 घंटे तक इलाज के बाद सेहत में सुधार हो गया था और उसे दोबारा जेल भेज दिया गया था। 28 मार्च की शाम को भी मुख्तार की तबीयत अचानक बिगड़ी। जानकारी मिली कि जेल में हार्ट अटैक की वजह से मुख्तार अंसारी की हालत बेहद गंभीर हो गई। बैरक में वो डॉक्टर के सामने ही बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस से मुख्तार को बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENT

रात 8 बज 25 पर हुई थी मौत

ADVERTISEMENT

मुख्तार की मौत को लेकर बांदा मेडिकल कॉलेज ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसके जरिए मौत की वजह बताई। बुलेटिन में कहा गया है - रात करीब 8.25 बजे मुख्तार अंसारी, उम्र 63 साल को जेलकर्मियों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में लाया गया। मरीज को 9 डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद हार्ट अटैक की वजह से मरीज की मौत हो गई। बांदा जेल प्रशासन के मुताबिक, मुख्तार अंसारी ने रोजा रखा था। गुरूवार को रोजा खोलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनकर समर्थक सदमे में आ गए। बांदा अस्पताल और बांदा जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। यूपी पुलिस और RAF जवानों की तैनाती कर दी गई।

अब पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। माना जा रहा है कि शव को ले जाने के लिए प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। काफिले में 26 गाड़ियां शामिल रहेंगी। शव गाजीपुर ले जाकर मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT