ओडिशा : बस स्टैंड से नौ महीने का बच्चा अगवा, पुलिस ने ढूंढा

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

Odisha News: ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस स्टैंड से नौ महीने के एक बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चे की मां सो गयी थी। ये घटना जिले के खल्लिकोट कस्बे में हुई। महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया था और पिछले दो दिन से बस स्टैंड पर रह रही थी।

पीटीआई के मुताबिक, बुधवार सुबह जब महिला की आंख खुली तो उसने अपने बेटे को आस-पास नहीं पाया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने कहा कि उसने बच्चे को कथित तौर पर अगवा करने के लिए 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की गिरफ्तारी के बाद बच्चे को यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर राजधानी भुवनेश्वर से ढूंढ लिया गया।

ADVERTISEMENT

पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया, ''इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बच्चे को अगवा करने वाली महिला की पहचान की गई।''

ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया, '' बच्चे को आरोपी महिला की बहन के भुवनेश्वर स्थित घर से बचा लिया गया। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया।’’

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...