ओडिशा में पति को छोड़कर भाग गई पत्नी, बौखला गया बेटा, बूढ़े मां बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Odisha Crime News: ओडिशा के आदिवासी बहुल क्योंझर जिले में एक व्यक्ति ने रविवार को अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बसीरा गांव में हुई। मृतकों की पहचान गुरुचरण उर्फ गोरा मुंडा (65) और उनकी पत्नी पाली मुंडा (60) के रूप में की गई है।

मां बाप को कुल्ओहाड़ी से काट डाला

स्थानीय लोगों के अनुसार, पारिवारिक मुद्दे को लेकर दंपति और उनके बेटे ध्यान मुंडा (35) के बीच विवाद था। बेटे ने कुल्हाड़ी से अचानक अपने बुजुर्ग माता-पिता पर हमला कर दिया। घटना में गोरा मुंडा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान पाली मुंडा की मौत हो गई।

बीवी शौहर को छोड़कर भाग गई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चंपुआ थाना प्रभारी देबनी नाइक ने बताया कि आरोपी ध्यान मुंडा की पत्नी कुछ साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वह मानसिक तनाव में था।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...