ओडिशा के मयूरभंज में आदिवासी महिला की 'डायन' बताकर हत्या, मिनती मुर्मू को पीटा, धारदार हथियार से काट डाला

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Odisha Crime: ओडिशा के मयूरभंज जिले में महिला के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डायन कहकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। एक आदिवासी महिला पर 'डायन' होने का आरोप लगाते हुए उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना लोहंडाकोचा गांव में हुई।

मिनती मुर्मू को पीट-पीटकर मार डाला

लोहंडाकोचा गांव में रहने वाली महिला है। मरने वाली महिला की पहचान जिले के लोहंडाकोचा गांव की रहने वाली मिनती मुर्मू (45) के तौर पर हुयी है। पुलिस ने बताया कि मिनती के पति बलेई मुर्मू ने आरोप लगाया कि जब वह घर में अकेली थी तो गांव के दो लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

महिला पर धारदार हथियार से हमला

पुलिस के मुताबिक, उसे स्थानीय पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झारपोखरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) मृनतुंजय प्रधान ने बताया कि पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कत्ल में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...