Noida Lady Viral Video: 'गालीबाज' महिला को मिली कोर्ट से बेल!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Lady Viral Video: नोएडा की 'गालीबाज' महिला को बेल मिल गई है। सोसाइटी में सुरक्षा गार्डों को गाली देने और उनके साथ बदसलूकी करने वाली महिला के लिए ये राहत की खबर है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी विशटाउन सोसाइटी की है।

क्यों मिली जमानत ?

भव्या रॉय (32) के वकील इंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया कि सूरजपुर अदालत की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा उपाध्याय ने बुधवार को उन्हें जमानत दे दी है। वकील ने न्यूज एजेंसी से कहा, 'हमने कोर्ट के सामने तर्क दिया था कि मेरे मुवक्किल को बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया था, जबकि उन मामलों में नोटिस जारी करना जरूरी है, जहां अपराध 7 साल से कम की सजा के हैं। कोर्ट हमारे तर्क से सहमत थी और भव्या रॉय को जमानत मिल गई।'

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

रविवार को हुआ था वीडियो वायरल

महिला का वीडियो बीते रविवार को वायरल हुआ था। इसमें महिला नोएडा की पॉश सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करती नजर आ रही थी। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A (सद्भाव के खिलाफ कार्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT