सलमान के घर फायरिंग, शूटरों को मिले थे लाख रुपये

ADVERTISEMENT

सलमान के घर फायरिंग करने वाले खोल रहे हैं नए नए राज
सलमान के घर फायरिंग करने वाले खोल रहे हैं नए नए राज
social share
google news

Sooting at Salman's House: सलमान खान के घर पर डराने के लिए फायरिंग करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी थी। इसी एक लाख में शूटरों को मुंबई में जाकर घर भी किराए पर लेना था, अपना खाना पीना भी करना था और मुंबई में अलग अलग घूम घूमकर सलमान खान की रेकी भी करनी थी। असल में ये खुलासा खुद उन शूटरों ने पुलिस के सामने किया है जिन्हें पुलिस ने गुजरात के भुज से पकड़ा है। 

12 टीमें जुटी अलग अलग एंगल से जांच करने

मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के सिलसिले में अब हर रोज एक नया खुलासा सामने आ रहा है। इस काम में मुंबई की एक दो नहीं पूरी 12 टीमें लगी हुई हैं। जो अलग अलग एंगल से पूरे मामले को खंगाल रही हैं। इसके साथ ही कुछ टीमें पकड़े गए शूटरों की बताई बातों के सुराग और सबूत इकट्ठा करने में जुटी हैं। कुछ उन जगहों पर जाकर छापामारी कर रहे हैं जहां जहां के नाम शूटरों के मुंह से निकल रहे। हमले को अंजाम देने से पहले हमलावरों को हैंडलर्स से करीब एक लाख रुपए मिले थे। जिसका पूरा हिसाब शूटरों ने पुलिसवालों को कुछ इस तरह से बताया कि घर किराए पर लिया, बाइक खरीदी और मुंबई में  रोजाना का अपना खर्च भी चलाया। 

अब खुलकर सामने आ रहे हैं फायरिंग के पीछे के राज

एक किलोमीटर दूर से देखा था सलमान को

अब तक की जांच में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि हमलावरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था।  सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने एक्टर के घर के आसपास 3 बार रेकी की थी। दोनों ने पनवेल में सलमान खान के फार्म हाउस से करीब 13 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था। यहां से ही दोनों फार्म हाउस की रेकी किया करते थे। काम को अंजाम तक पहुंचाने के बाद दोनों को बाकी का पैसा देने का वादा किया गया था। इसीलिए दोनों 28 फरवरी को चंपारण से मुंबई सेंट्रल पहुँचे।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

एग्रीमेंट बनवाकर लिया रेंट पर मकान

घर किराए पर लेने के लिए दोनों ने बकायदा रेंट एग्रीमेंट बनवाया और इसके लिए अपना असली आधार कार्ड इस्तेमाल किया। एग्रीमेंट के मुताबिक उन्होंने मकान मालिक को 10 हजार रुपए एडवांस जमा किए और प्रतिमाह किराया 3500 रुपए तय किया गया। पनवेल में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों होली पर 18 मार्च को वापस चंपारण चले गए थे। लेकिन 1 अप्रैल को दोनों लौट आए। इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने ब्रांद्रा में सलमान खान के घर पर फायरिंग की। पुलिस की जांच में यह पता चला है कि गोली बाइक पर पीछे बैठे हमलावर सागर पाल ने चलाई थी. जबकि विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT