पांच लाख में बच्चे का सौदा, मुंबई पुलिस ने बच्चा बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, छह महिलाएं गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Maharashtra Crime News: मुंबई पुलिस ने बच्चों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने यहां एक नवजात शिशु को पांच लाख रुपये में बेचा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्राम्‍बे क्षेत्र में एक फर्जी नर्सिंग होम चलाया जा रहा है और परिसर में बिना किसी दस्तावेज के एक महिला को पांच लाख रुपये में एक बच्चा बेचा गया है।

बच्चों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को एक जाल बिछाकर दो महिलाओं को पकड़ लिया और उनके कब्जे से एक बच्चे को बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गिरोह में शामिल चार अन्य महिलाओं के बारे में जानकारी दी जिनमें से एक फर्जी चिकित्सक है। आरोपियों में से एक महिला पर इसी तरह के अपराध के छह मामले दर्ज हैं।

एक फर्जी चिकित्सक भी शामिल

पुलिस के अनुसार महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिसनर अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस गैंग से जुड़े अपराधियों की तलाश कर रही है। 

ADVERTISEMENT

(PTI)

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT