Mumbai : बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 35 साल के शख्स ने अरब सागर में छलांग लगाई, नौसेना-तटरक्षक खोज अभियान में जुटे
Mumbai 35-year-old man jumps into Arabian Sea : मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार तड़के अरब सागर में छलांग लगा दी.
ADVERTISEMENT

Mumbai News : मुंबई में एक कार ड्राइवर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से अरब सागर (Arabian Sea) में छलांग लगा ली. इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय तटरक्षक और नौसेना कूदने वाले की तलाश में जुट गई. लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. किस वजह से कार ड्राइवर ने अरब सागर में छलांग लगाई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. क्या है पूरा मामला. आइए जानते है.

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Mumbai Bandra Worli Sea Link) से 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार तड़के अरब सागर में छलांग लगा दी, जिसे बचाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना और तटरक्षकों की मदद से मुंबई पुलिस व दमकल विभाग व्यक्ति का पता लगाने के लिए अभियान में जुटे हैं। अधिकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार तड़के चार बजे की है, जब पश्चिमी मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले विनय यादव ने केबल वाले इस पुल से समुद्र में छलांग लगा दी।
अधिकारी के मुताबिक, पेशे से चालक यादव एक इनोवा कार में यहां आया और गाड़ी को पुल पर खड़ी कर समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने खोज अभियान शुरू किया लेकिन जब उन्हें अभियान में मुश्किलें आईं तो भारतीय तटरक्षक व नौसेना को भी इसमें शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि यादव ने समुद्र में छलांग क्यों लगाई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। 31 जुलाई को 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने सी लिंक से छलांग लगाई थी और नौसेना एवं तटरक्षकों ने खोज अभियान में व्यक्ति का शव बरामद किया था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
