मध्य प्रदेश महिला से गैंगरेप, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने महिला के साथ किया बलात्कार

ADVERTISEMENT

Photo
Photo
social share
google news

MP Rape News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई। उनके मुताबिक, दंपति की राजस्थान के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी जिसके बाद 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी।

अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी जे. एल. अहिरवार ने कहा कि दंपति की ट्रेन छूट गई थी क्योंकि महिला का पति शराब पीने का आदी है और शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि दंपति के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पति को अलग ले गया जबकि दूसरा आरोपी महिला को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया।

ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...