बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस के डर से कुएं में कूदा क़ातिल पति, मौत

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

भिंड से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट

MP Crime News: पति पत्नी का झगड़ा देखते ही देखते कून खून हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार कर उसके टुकड़े कर दिए। ये कत्ल की वारदात एमपी के भिंड में हुई जहां बच्चों के सामने पति ने पत्नी को काट डाला। कत्ल की खबर मिलते ही इलाके की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खुद को चारों तरफ पुलिस से घिरा देख कातिल पति घबरा गया और दौड़ता हुआ पास के कुएं में छलांग लगा दी। 

बीवी को कुल्हाड़ी से काट डाला

दिल दहला देने वाला यह मामला भिंड के मेहगांव इलाके के भगौरा गांव का है। भगौरा गांव निवासी विष्णु जादौन का शनिवार रविवार की दरमियानी रात को अपनी पत्नी मोनिका के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि विष्णु अपनी पत्नी को बच्चों समेत पहले घर की छत पर ले गया और यहां अपने बच्चों के ही सामने पत्नी पर कुल्हाड़ी से 3 से 4 वार किए। कुल्हाड़ी के वार से पत्नी मोनिका वही लहू लुहान होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

पुलिस के डर से कुएं में कूदा क़ातिल

कत्ल के बाद पति विष्णु जादौन वहां से फरार हो गया। विष्णु भाग कर गांव में ही कहीं छुप गया था। थोड़ी देर बाद उसने घर के चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस देखी तो घबरा गया। पुलिस की जीप देखकर विष्णु ने वहां से दौड़ लगा दी। विष्णु का भाई सुधीर भी उसके पीछे पीछे दौड़ा। देखते ही देखते विष्णु ने पास के कुएं में छलांग लगा दी। विष्णु को जब कुएं से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा

फिलहाल मेहगांव थाना पुलिस ने इस मामले में विष्णु की पत्नी मोनिका की हत्या के मामले में विष्णु पर हत्या का मामला दर्ज किया है और विष्णु की खुदकुशी किए जाने के मामले में मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक विष्णु एक महीने पहले वह जयपुर काम करने गया था वहां से जब से लौटा है मानसिक रूप से संतुलन ठीक नहीं था। आए दिन गाली गलौज करता रहता था। शराब पीने का भी आदी था। इस बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...