मणिपुर में उग्रवादियों ने चार लोगों की हत्या की, लकड़ी बीनने गए पिता पुत्र की भी हत्या, 24 घंटे से थे लापता

ADVERTISEMENT

जांच जारी
जांच जारी
social share
google news

Manipur Crime: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव मिले जो जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गए थे और उसी दौरान लापता हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले के अकासोई के रहने वाले चार लोग बुधवार दोपहर को लापता हो गए थे। वे चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों पर जलाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गए थे।

संदिग्ध उग्रवादियों ने की हत्या

पुलिस ने बताया कि इबोम्चा सिंह (51) और उनके बेटे आनंद सिंह(20) तथा रोमेन सिंह (38) के शव हाओतक फेलेन के पास पाए गए। अफसरों के मुताबिक चौथे व्यक्ति दारा सिंह का पता लगााने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने चौथा शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि इन लोगों की हत्या उग्रवादियों ने की होगी।

लकड़ी इकट्ठा करने पास के जंगल में गए

चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले के बीच एक पहाड़ी इलाके में संदिग्ध विद्रोहियों ने एक पिता और एक पुत्र सहित चार ग्रामीणों का अपहरण किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये घटना राजधानी इंफाल से 45 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर के अकासोई गांव के पास हुई। चार लोग कड़ाके की सर्दी में जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने पास के जंगल में गए थे।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...