एयर इंडिया के फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पहले शौच की, फिर कर दी पेशाब और फिर काटा जमकर बवाल

ADVERTISEMENT

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने कर दी शौच और पेशाब
एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने कर दी शौच और पेशाब
social share
google news

Another Air India pee-gate: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर ऐसी घटना हुई है जिसे सुनकर घिन भी आती है और हैरत भी होती है कि आखिर ये मुसाफिरों को क्या हो गया। कौन सी बीमारी इस वक़्त हवा में तारी है कि जिसे देखो वहीं उल्टी सीधी हरकत करके सुर्खियों में छाने की फिराक में लग गया है। ताजा वाकया एयर इंडिया फ्लाइट से सामने आया जहां एक बार फिर एक मुसाफिर ने शौच और पेशाब कर दिया। 

फ्लाइट में कर दी शौच

बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में राम सिंह नाम के पैसेंजर ने पहले फ्लाइट में पेशाब किया, फिर थूका और शौच कर दिया। इस पर जब उस पैसेंजर को क्रू मेंबर ने रोकने की कोशिश की तो काफी देर तक वो झगड़ा करता रहा। ये सब कुछ हुआ फ्लाइट नंबर AIC 866 में। एक पैसेंजर 24 जून को मुंबई से दिल्ली आ रहा था। राम सिंह को दिल्ली की IGI पुलिस के हवाले किया जा चुका है। 

दो धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ 294 और 510 IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यानी राम सिंह के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता या अभद्रता करना और सार्वजनिक जगह पर अपनी हरकत से दूसरों के लिए परेशानी पैदा करना जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट में राम सिंह ने एयरक्राफ्ट में पेशान और शौच किया और फिर जगह जगह थूका। इसके अलावा उसकी केबिन क्रू मेंबर और दूसरे यात्रियों के साथ भी कहा सुनी हुई। ये हंगामा काफी देर तक हुआ जिससे दूसरे यात्रियों में डर और गुस्सा फैल गया। 

ADVERTISEMENT

फ्लाइंट के लैंड होते ही पैसेंजर पहुँचा हवालात

क्रू मेंबर ने इस वाकये की जानकारी एयरक्राफ्ट के पायलट और एयर इंडिया की सिक्योरिटी को दे दी थी। दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होते ही पैसेंजर राम सिंह को IGI एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस के मुताबिक उड़ान के दौरान राम सिंह सीट नंबर 17 F पर बैठा हुआ , पुलिस के मुताबिक राम सिंह ने वहीं फर्श पर पहले शौच और फिर पेशाब किया। 

क्या लिखा है FIR में

राम सिंह के खिलाफ दर्ज FIR के मुताबिक 24 जून 2023 को मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AIC 866 में सीट नंबर 17 F पर यात्री राम सिंह बैठा था उसने विमान में ही शौच और पेशाब करने के साथ साथ जगह जगह पर थूका। इस घटना के बाद फ्लाइट के केबिन क्रू ने जब आपत्ति जताई और मौखिक तौर पर चेतावनी भी दी तब राम सिंह ने उन लोगों के साथ वाद विवाद किया। तब केबिन क्रू ने यात्री को मौके से हटाने के साथ साथ केबिन क्रू अमन वत्स ने घटना की जानकारी पायलट इन कमांड कैप्टल वरुण संसारे को दी। एयर इंडिया ने फौरन ये सूचना भेजी और विमान के लैंड होते ही यात्री को सुरक्षा कर्मी के हवाले कर दिया गया। घटना से विमान में सवार अन्य यात्रियों ने नाराजगी जताई। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...