पहले पीरियड के बेतहाशा दर्द से हुआ डिप्रेशन, मुंबई की लड़की ने की खुदकुशी, डॉक्टरों की सलाह बेटी को पीरियड्स के बारे में बताएं

ADVERTISEMENT

जांच जारी
जांच जारी
social share
google news

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 साल की नाबालिग ने पहली बार हुए पीरियड के डर से खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 14 साल की लड़की ने पहले पीरियड पर बहुत ज्यादा दर्द की वजह से कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।यह घटना मंगलवार देर रात मुंबई के मलाड इलाके के मालवणी की है। 

पहले पीरियड पर बेइंतिहा दर्द

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीरियड के दर्द की वजह से लड़की काफी तनाव में थी और डिप्रेशन जैसी स्थिति में चली गई थी। जब घर पर कोई नहीं मौजूद था, तो लड़की ने खुद की ही जान ले ली। लड़की को सोमवार को पहली बार पीरियड का अनुभव हुआ। इसके बाद उसको बे-इंतिहा दर्द और डिस्चार्ज का सामना करना पड़ा. उसे मेंस्ट्रुअल साइकिल के बारे में कुछ पता नहीं था। दर्द महसूस होने पर लड़की ने इसकी शिकायत घर वालों से की।

मुंबई की लड़की ने की खुदकुशी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वह काफी बेचैन और अत्यधिक तनाव में आ गई थी और मंगलवार की रात उसने खुदकुशी कर ली। स्टेफ्री वेबसाइट के मुताबिक बेटी के साथ पीरियड के बारे में बातचीत करना चाहिए। वेबसाइट में बताया गया है कि:  

यह भी पढ़ें...

मेंस्ट्रुअल साइकिल एक लंबी और पेचीदा प्रक्रिया है जिसे एक बार की बातचीत में समझना आसान नहीं होता है। उनके शरीर में जो बदलाव आ रहे हैं उसके लिए कैसे तैयार होना है ये समझना थोड़ा मुश्किल है। इस पर बात शुरू करने के लिए किसी सही समय का इंतज़ार ना करें। आपकी बच्ची एक बार में शायद सब कुछ ना समझ सके। इसलिए इस तरह के टॉपिक समय-समय पर अपनी बातचीत के दौरान लाते रहें ताकि वे उसे धीरे-धीरे समझ सकें। पीरियड की बातों को समान्य रूप से लेना ज़रूरी है ताकि बच्चे यह समझ सकें कि यह एक नियमित जैविक प्रक्रिया है जो बड़ा होने में मदद करती है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT