गर्लफ्रेेंड ने शादी से किया इनकार तो बॉयफ्रेंड ने ब्लेड से काटा गला, प्रेमिका की हालत नाजुक

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Mumbai Crime: महाराष्ट्र के मुंबई में एक युवक ने 25 वर्षीय एक महिला का ब्लेड से गला काट दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। आरोपी ने लड़की से शादी का दबाव बनाया। प्रेमिका ने शादी के ऑफर को ठुकरा दिया था और उसको बेइज्जत कर भगा दिया।  जिसके बाद युवक ने मौका देखकर ब्लेड से लड़की का गला काट डाला।

बॉयफ्रेंड ने ब्लेड से काटा गला

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को दोपहर में कालाचौकी इलाके में महिला के घर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी पेशे से चालक है तथा वह कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर में रहता है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने दो भाइयों के साथ इसी मोहल्ले में रहती है।

ADVERTISEMENT

एक साल से थे रिश्ते

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के एक साल से महिला के साथ प्रेम-संबंध थे। वह महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच कुछ बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान किया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में आरोपी महिला के घर में घुस गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया।

ADVERTISEMENT

शादी से किया इनकार

ADVERTISEMENT

उन्होंने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि महिला को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह अभी तक बेहोश है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई और मंगलवार रात उसे परशुराम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...