नवी मुंबई में एम्बुलेंस चालक की हत्या से हड़कंप, चाकू मारे-गला काट डाला

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Maharashtra Crime News: नवी मुंबई में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में 30 वर्षीय एम्बुलेंस चालक की मौत हो गई और उसका साथी ज़ख्मी हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह हमला नेरुल इलाके में रविवार रात करीब सवा आठ बजे हुआ, जब चार अज्ञात लोगों ने डी वाई पाटिल अस्पताल के द्वार के पास एम्बुलेंस को रोक लिया।

एंबुलेंस चालक को पीटा गले पर चाकू मारे

उन्होंने बताया कि घटना के समय एम्बुलेंस में चालक युवराज अमरेंद्र सिंह और ज्ञानेश्वर नकाडे (28) थे। अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने सिंह को एम्बुलेंस से बाहर खींच लिया और उस पर लाठी से हमला किया जबकि दूसरे आरोपी ने वाहन में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि घायल नकाडे एम्बुलेंस चलाकर भागने में सफल रहा और घटना के बारे में वाहन मालिक को सूचित किया। 

एम्बुलेंस से बाहर खींचा लाठी से हमला

अधिकारी ने बताया कि बाद में सिंह के गले पर चाकू से वार के निशान मिले और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...