Lucknow News: ... जब महिला वेट लिफ्टर ने छुड़ाए पुलिस के पसीने! क्रास FIR दर्ज

ADVERTISEMENT

Lucknow Lady Weight Lifter Viral Video
Lucknow Lady Weight Lifter Viral Video
social share
google news

सत्यम मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Lucknow Lady Weight Lifter Viral Video: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।

दरअसल, दो पक्षों की गाड़ियां आपस में टच हो गई। इसके बाद दोनों में जबरदस्त विवाद हो गया। नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्ष चोटिल हो गए और शरीर से खून भी निकलने लगा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आपस में दोनों पक्ष लड़ाई करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक महिला को भी मारपीट में चोटें लगी हैं। वो पेशे से खिलाड़ी है और कॉमनवेल्थ गेम्स में वेट लिफ्टिंग में हिस्सा ले चुकी है। हालांकि सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खिलाड़ी दूसरे पक्ष वाले व्यक्ति का कॉलर पकड़ रही है। उसके साथ बदतमीजी कर रही है। महिला खिलाड़ी के साथ एक और व्यक्ति था, जिसने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को दो बार मुक्का नाक पर मारा, जिससे उस शख्स की नाक से खून भी आ गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

क्या बोले बीजेपी नेता?

इतना ही नहीं मार खा रहे व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए गए। उसका नाम चंदन शुक्ला है। वो बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। चंदन शुक्ला ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के सामने साढ़े चार बजे अपनी कार में बैठा हुआ था। अचानक नीले रंग की महिंद्रा Xuv 700 से चार लड़के और एक लड़की आए। ये सभी नशे में धुत्त थे। वो सभी मेरे पास आए और मुझसे कहा कि तुम भाजपा के आदमी हो और बिना किसी कारण लात-घूसों से मारने लगे। साथ ही दस से बारह बार नाक पर भी मारा जिससे मैं घायल हो गया। वहीं, मेरे पूछे जाने पर कि मुझे क्यों मार रहे हो तो वो लोग बोले शिवपाल हमारे चाचा हैं। चंदन शुक्ला ने बताया कि जब वो मार खा रहा था,  तब वहां पर महिला सिपाही और दारोगा भी खड़े थे। इसके बावजूद बिना पुलिस से डरे उन्होंने मुझे पुलिस के सामने ही मारा हालांकि चंदन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से महिला खिलाड़ी ने चंदन शुक्ला पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है और कहा कि उसकी गाड़ी खड़ी थी तभी चंदन शुक्ला आया और उसने उसके साथ बदतमीजी कर छेड़खानी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT