लखीमपुर खीरी कांड: समझिए पूरी घटना को, कैसे हुई पूरी वारदात ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Lakhimpur Kheri murder news: यूपी के लखीमपुर में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी। हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया। मुठभेड़ में जुनैद को गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठ कर गई थी।

Lakhimpur Kheri: यहां ये भी सवाल खड़ा होता है कि आरोपी क्या कहकर दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों को खेत में ले कर आए। पहले उनके साथ रेप किया फिर हत्या की। इसके बाद शवों को पेड़ से लटका दिया गया। कौन कौन बहनों को अपने साथ लेकर गया था ? इस पर पुलिस का कहना है कि जैनुद, सुहैल और हफीज बाइक पर लेकर गए। शादी का दबाव बनाने पर गला दबा कार मार दिया। सभी ने मिलकर दोनों बहनों का शव पेड़ से लटकाया। यहां ये भी सवाल है कि अगर सुहैल और जुनैद ने रेप किया तो बाकियों ने क्या किया ? उनका क्या रोल था ? ये घटना बुधवार देर शाम की है।

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर एसपी संजीव सुमन के मुताबिक, लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं। छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी। बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं। सभी आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने अब तक छोटू , जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी है, जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं।

पुलिस ने 3 डॉक्टर का पैनल पोस्टमार्टम करेंगे। वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी। इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग शामिल रहेंगे।

ADVERTISEMENT

क्या कहना है परिजनों का ?

ADVERTISEMENT

परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम पांच बजे तक दोनों बेटियां घर में थीं। सवा पांच बजे करीब दोनों नाबालिग बहनें घर के बाहर चारा मशीन पर चारा काटने गईं थीं। इतने में पड़ोस के गांव के कुछ युवक बाइकों पर दोनों को अगवा कर ले गए। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव लटके थे। बड़ी बहन का शव ऊपर और छोटी बहन का शव नीचे था। छोटी बहन के घुटने जमीन पर टिके थे। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन 17 साल की हाईस्कूल में थी, जबकि छोटी 14 साल की आठवीं क्लास में पढ़ती थी।

पुलिस को कितने बजे मिली सूचना ?

पुलिस की पीसीआर 112 को लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर ये जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि लड़कियों के शव पेड़ पर लटके हुए है। लड़की का घर और घटनास्थल यानी खेत में ज्यादा दूरी नहीं है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT