झारखंड के गिरिडीह में भयंकर हादसा, तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENT

जांच जारी
जांच जारी
social share
google news

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार एसयूवी पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच की मौत हो गई। कई बच्चे घायल हैं। दरअसल झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन एसयूवी के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। 

शादी से लौट रहा था परिवार

कार में पूरा परिवार सवार था। पुलिस के मुताबिक दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई। वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

एसयूवी में 10 लोग सवार थे

गिरिडीह के उप प्रखंड पुसिल अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया,‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई थी।’’

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...