बॉयफ्रेंड ने लगाया गर्लफ्रेंड पर संगीन इल्जाम, शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड ने ठगे 12 लाख!

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

हजारीबाग से विस्मय अलंकार की रिपोर्ट

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर संगीन आरोप लगाए हैं। संदीप पासवान ने अपनी गर्लफ्रेंड पर 12 लाख के ठगी का आरोप लगाए है। फिलहाल संदीप बैंगलुरू में कार्यरत है। दरअसल साल 2018 की बात है संदीप के पास रंजना (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की के लिए रिश्ता आया था। लड़की का परिवार मुंबई में रहता था। इसके  बाद लड़की लड़की आपस में फोन बात करने लगे।

फ्लैट खरीदने के नाम पर लिए 12 लाख

धीरे धीरे दोनो के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। जब भी वक्त मिलता संदीप और सपना आपस में मिला जुला करते थे। कई मुलाकातों के बाद लड़की ने लड़के का भरोसा जीत लिया फिर फ्लैट खरीदने के नाम पर रंजना (बदला हुआ नाम) ने संदीप से 2021 में साढे 12 लाख रुपए लिए। संदीप ने आजतक को फोन पर बताया की उसने रंजना (बदला हुआ नाम) को बारह लाख पचास हजार रुपए दिए। हालांकि सपना ने उन पैसों को वापस लौटाना का वायदा किया था। पैसे मिलने के बाद सपना के घर वालो ने उसकी शादी कहीं और करने का फैसला किया। 

ADVERTISEMENT

परिवार के खिलाफ कई धाराओं में केस

संदीप को जब ये पता चला तो उसने एतराज किया और अपने पैसे वापस लौटाने को कहा। संदीप का कहना है कि उसके बाद 14 जून 2023 को उसे रंजना (बदला हुआ नाम) के घर वाले ने मुंबई बुलाया और कहा कि यहां आकर अपने पैसे ले लो। आरोप है कि जब संदीप वहां पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई और नेहरू पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ छेड़खानी का केस कर दिया गया। संदीप ने अपने पक्ष में अपना बैंक स्टेटमेंट को फर्निश किया है। इसके अलावा हजारीबाग कोर्ट में उसने सपना और उसके परिवार के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT