ऑस्ट्रेलिया में कूड़ेदान में मिला हैदराबाद की महिला का शव! पुलिस कर रही है मामले की जांच

ADVERTISEMENT

Hyderabad Woman Murdered in Australia
Hyderabad Woman Murdered in Australia
social share
google news

Hyderabad Woman Murdered in Australia: ऑस्ट्रेलिया में मूलत: हैदराबाद की रहने वाली एक 36 साल की महिला की हत्या उसके पति ने कर दी है। हत्या करने के बाद वो फ्लाइट पकड़ कर सीधे भारत पहुंच गया। इस सिलसिले में पुलिस जांच कर रही है।

पति-पत्नी में हुआ था किसी बात को लेकर विवाद

चैतन्य मधागानी अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बात को लेकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद बड़े ही शातिराना तरीके से भारत पहुंच गया। यहां महिला के माता-पिता को बच्चा सौंप दिया।

ADVERTISEMENT

क्या कहा विक्टोरिया पुलिस ने? 

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, 'आज दोपहर विनचेल्सिया के पास बकले में एक महिला को मृत अवस्था में पाया गया है। मृत महिला यहां माउंट पोलक रोड पर मिली। होमिसाइड स्क्वाड की डिटेक्टिव टीम घटना के बारे में जांच कर रही है। जांच टीम महिला की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। शुरुआती तौर पर यह प्रतीत हो रहा है कि इसमें शामिल लोग एक-दूसरे को जानते हैं और अपराधी देश छोड़कर भाग गया है। घटना में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।'

ADVERTISEMENT

विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

ADVERTISEMENT

उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी के मुताबिक, उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। उनके माता-पिता से मुलाकात हुई। परिवार बेहद परेशान है। वो शव को भारत लाना चाहते हैं। उन्होंने शव को हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। पता चला है कि दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...