पत्थर काटने वाली मशीन से शरीर का एक-एक टुकड़ा किया, हैदराबाद में हुआ श्रद्धा जैसा मामला

ADVERTISEMENT

मृतका की तस्वीर
मृतका की तस्वीर
social share
google news

अब्दुल बशीर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Hyderabad Case : हैदराबाद में श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी लिव-इन-पार्टनर के शव के कई टुकड़े किए। पहले सिर को अलग किया, फिर हाथों-पैरों को काट दिया और थड़ को अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मौेके की तस्वीर

 

17 मई को मिला था शव का एक हिस्सा

 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ये घटना हैदराबाद में हुई। यहां कूड़ा बीनने वाले को थियागलगुडा रोड के पास एक कूड़ेदान में 17 मई को एक महिला का सिर पॉलिथीन में मिला। ये देखकर वो चौंक गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि सिर किसी महिला का है। पुलिस ने महिला की पहचान की कोशिशें तेज की। जांच के दौरान पुलिस को महिला की पहचान के बारे में जानकारी मिल ही गई। महिला का नाम अनुराधा रेड्डी था। (The body was cut into pieces with a stone cutting machine, a Shraddha-like incident happened in Hyderabad)

 

ADVERTISEMENT

महिला की हुई पहचान

 

ADVERTISEMENT

पुलिस को उसके घर का पता चल गया। पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिल उसका घर Lock था। आसपास के लोगों से ये पता चला कि इसी घर में अनुराधा चंद्रमोहन के साथ रहती थी। दोनों लिव-इन में रहते थे। 15 साल हो गए थे इस रिश्ते को। चंद्रमोहन 48 साल का जबकि अनुराधा 55 साल की थी। अनुराधा ने कई साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था। आजकल वो ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी।

मौके की तस्वीर

 

7 लाख रुपए नहीं दे रहा था आरोपी

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले चंद्रमोहन को हिरासत में लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने कहा, 'अनुराधा ने मुझे 2018 में 7 लाख रुपए दिए थे। वो बार-बार अपने रुपये वापस मांग रही थी, लेकिन मेरे पास रुपए नहीं थे। इस वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी।'

पुलिस कर रही है तफ्तीश

 

12 मई को की थी हत्या

 

आरोपी ने बताया कि वो अनुराधा से हो तंग आ चुका है। ऐसे में उसने सोचा कि वो उसका मर्डर कर देगा। इसके लिए आरोपी ने पत्थर काटने वाली दो मशीनें खरीदी। 12 मई को दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। उसने अनुराधा के सीने और पेट पर चाकू से वार कर दिया। वो खूनमखून हो गई। थोड़ी देर बाद उसने तड़पना भी बंद कर दिया। इसके बाद जब उसे विश्वास हो गया कि अब अनुराधा मर चुकी है। उसने उसके टुकड़े करने शुरू किए।

 

सिर, हाथ-पैर काटे, फिर धड़ को अलग कर दिया

 

सबसे पहले उसने महिला का सिर पत्थर काटने वाली मशीन से काट दिया। सिर को एक पॉलिथीन में रख दिया। बाद में इस पॉलिथीन को फ्रिज में रख दिया। इसके बाद उसने महिला के दोनों हाथ और पैर काट दिए। कटे हाथों और पैरों को पॉलिथीन में रखकर फ्रिज में छिपा दिया, जबकि बाकी धड़ को सूटकेस में रख दिया।

 

मौके से जब्त सामान

घर में शव के टुकड़े और प्लानिंग

 

अब वो डर रहा था। ठीक 3 दिन के बाद। 15 मई को उसने सबसे पहले महिला के सिर को ठिकाने लगाया। चंद्रमोहन 15 मई को ऑटो से आया और कटे हुए सिर को डंपिंग ग्राउंड में फेंककर भाग गया। अब उसका अगला टारगेट था। धड़ और हाथ-पैरों को ठिकाना लगाना। वो फिनाइल, डेटॉल, परफ्यूम, अगरबत्ती, कपूर और परफ्यूम स्प्रे की बोतलें खरीद कर लाया और शरीर के बाकी हिस्सों पर लगाता रहा ताकि बदबू न आए। वो लगातार उसका फोन भी इस्तेमाल कर रहा था ताकि सबको ये लगे कि अनुराधा जिंदा है।

इतने में पुलिस को इस केस की भनक लग गई और आरोपी पकड़ा गया। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT