पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है हाफिज सईद, काट रहा है 78 वर्ष के कारावास की सजा: संयुक्त राष्ट्र

ADVERTISEMENT

Hafiz Saeed
Hafiz Saeed
social share
google news

Hafiz Saeed: मुंबई आतंकवादी हमले का सरगना और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है। 

ये दावा किया है संयुक्त राष्ट्र ने। दावा है कि वो आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 साल के कारावास की सजा काट रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी है।

दिसंबर में भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा पाबंद आतंकवादी सईद को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था, जो आतंकवाद के विभिन्न मामलों में भारत में वांछित है।

ADVERTISEMENT

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति की संशोधित सूचना में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा दिसंबर 2008 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया सईद 12 फरवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है। इस दावे के बाद देखना होगा कि भारत सरकार की इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।  

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...