आईटी कंपनी की CEO ने अपने जिगर के टुकड़े के किए 'टुकड़ें', गोवा में किया मर्डर, बैग में डाली लाश, चल पड़ी कर्नाटक, ऐसा खुला मामला?

ADVERTISEMENT

Goa 4 Year Child Murder News
Goa 4 Year Child Murder News
social share
google news

सगय राज, अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

कंपनी की CEO अरेस्ट, बैग में लेकर जा रही थी अपने ही बेटे की लाश, कर्नाटक क्यों जा रही थी आरोपी?

Goa 4 Year Child Murder News: बेंगलुरु के एक स्टार्ट-अप आईटी कंपनी की EO सूचना सेठ ने गोवा में अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे उस वक्त अरेस्ट किया, जब वो बच्चे के शव के साथ कर्नाटक की तरफ जा रही थी। गोवा पुलिस ने उसे आखिकार अरेस्ट किया। वो माइंडफुल AI लैब नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की सीईओ थी। महिला का नाम सूचना सेठ है। उसे सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने बेटे का शव एक बैग में ले जाते हुए पकड़ा गया। निधिन वाल्सन, एसपी, गोवा के मुताबिक, महिला ने 8 तारीख की देर रात करीब 1 बजे मर्डर किया था। गोवा पुलिस को इसकी जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास मिली। महिला का पति केरल का रहने वाला है।

ADVERTISEMENT

महिला नहीं चाहती थी कि उसका पति बच्चे से मिले, इसलिए मार डाला! किस तरह से मारा अपने जिगर के टुकड़े को? गोवा में मर्डर का क्यों सोचा?

ये वाक्या उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक होटल में हुई थी। जांच में साफ हुआ है कि आरोपी महिला नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिल सके, इसलिए मुलाकात के एक दिन पहले ही उसने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की साल 2010 में शादी हुई थी। 2019 में बेटा पैदा हुआ था। 2020 में पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। 

ADVERTISEMENT

दोनों के बीच हो गया था तलाक

ADVERTISEMENT

आखिरकार दोनों के बीच तलाक हो गया था। अदालत ने साथ में कंडीशन रखी थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकता है। आरोपी महिला अंडर प्रेशर आ गई थी क्योंकि वो नहीं चाहती थी की उसका पति उसके बेटे से मिल सके। 

शनिवार को गोवा आई, फिर क्या मर्डर, लाश लेकर जा रही था कर्नाटक, सोमवार को पकड़ी गई

प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार के बेटे को लेकर गोवा आ गई। एक होटल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया।


पुलिस को किस तरह पता लगा? क्या कुछ और वजहें भी थी बच्चे को मारने के पीछे?

दरअसल, जिस होटल में आरोपी महिला रुकी थी, उस होटल के स्टाफ को शक हुआ, क्योंकि महिला आई तो अपने 4 साल के बच्चे के साथ थी लेकिन जब उसने होटल छोड़ा तो वो अकेली थी। होटल स्टाफ ने 112 पर पुलिस को कॉल किया। इसके बाद पुलिस ने महिला को कर्नाटक में पकड़ा और बच्चे की लाश बरामद की। 

गोवा पुलिस ने जानकारी कर्नाटक पुलिस को दी, कर्नाटक पुलिस ने महिला को दबोच लिया

उत्तरी गोवा पुलिस को उसकी जैसे ही लोकेशन पता चली, उन्होंने कर्नाटक की ऐमंगला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली और सामान बैग में एक 4 साल के लड़के का शव बरामद किया। इसके आधार पर महिला सूचना सेठ को ऐमंगला थाने में हिरासत में लिया गया। बाद में शाम को गोवा पुलिस ने आकर जांच अपने हाथ में ले ली और महिला को हिरासत में ले लिया। इस घटना की जांच उत्तरी गोवा के कैलंगुट पुलिस कर रही है। 
 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...