G Noida : दोस्त को दिए 15 लाख रुपए, जब दोस्त ने रुपए नहीं दिए तो चला दी खुद पर ही गोली

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

Noida Crime News : गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कर्ज लेने वाले अपने दोस्त को फंसाने के लिए बुधवार को कथित तौर पर खुद को बांह में गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने बताया कि घटना दादरी पुलिस थाना क्षेत्र के कांठ मंडी इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति की पहचान तनुज नागर के तौर पर की गई है। उसने करीब दो साल पहले ऋषभ गुप्ता को 15 लाख रुपये का कर्ज दिया था। कर्ज वापसी में देरी हो रही थी। नागर कर्ज वापस लेने उसके घर आया था।’’

ADVERTISEMENT

अधिकारी ने बताया, ‘‘नागर के साथ उसका एक और दोस्त भी था, जो गुप्ता के घर के बाहर खड़ा था और दोनों अंदर बात कर रहे थे। बाद में, नागर ने बंदूक निकाली और अपनी बांह में गोली मार ली जिसके बाद वह घर से बाहर भाग गया।’’

पुलिस कर्मी ने बताया कि घटना को कथित तौर पर गुप्ता को आपराधिक मामले में फंसाने के लिए अंजाम दिया गया था।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने बताया कि बाद में नागर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले बंदूक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...