एल्विश यादव ने फ‍िर किसी को पीटा, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, एल्विश ने रखा अपना पक्ष

ADVERTISEMENT

Elvish Yadav Fight Twitter War
Elvish Yadav Fight Twitter War
social share
google news

Elvish Yadav Fight Twitter War: यूट्यूबर एल्विश यादव फिर विवादों में है। एक वीडियो सामने आया है कि जिसमें वो एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है। दरअसल ये ट्विटर वार का नतीजा है।

एल्विश यादव के एक वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने इंटरनेट पर शेयर किया। ये वीडियो एल्विश को पंसद नहीं आया। दोनों के बीच ट्विटर पर ही बहस हुई और फैसला लिया गया कि वो दिल्ली में एक दूसरे से भिडेंगे।

गुरुग्राम का रहने वाला ये यूजर मैट्रो पकड़कर दिल्ली आया और यहां एक स्टोर में एल्विश यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि वहां पर उसके साथ मारपीट हुई। इसका वीडियो Ghar ke Kalesh नाम के Twitter ID ने शेयर किया है।

ADVERTISEMENT

इस ट्विटर यूजर का नाम Maxtern है। ट्विटर प्रोफाइल की मानें तो ये शख्स एक बिजनेसमैन है, जो रियल एस्टेट, गेमिंग और कंटेंट क्रिएट करने का काम करता है। 

साथ ही ट्रैवल का भी शौकीन है। अब Maxtern ने भी एल्विश यादव से लड़ाई के बाद का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया है। 

ADVERTISEMENT

उनका कहना है कि एल्विश से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। शख्स ने अकेले आठ लोगों का सामना किया, जिसके बाद उन्हें मुंह में चोट आई है।

ADVERTISEMENT


एल्विश ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। ऐसे में कौन गलत है और कौन सही, ये कहना अभी मुश्किल है। 

 

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...