मुख्तार के मुख्तारी शौक

ADVERTISEMENT

Crime Tak
Crime Tak
social share
google news

यूं तो माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के पास महंगी गाड़ियों की कमी नहीं थी पर क्या आप जानते हैं कि मुख्तार अपने कद और डील डौल के ठीक उलट सबसे छोटी गाड़ी मारूती-800 को सबसे ज्यादा पसंद करता था? जी हां, दर्जनों एसयूवी गाड़ियों के काफिले में चलने वाले मुख्तार की सबसे पसंदीदा गाड़ी मारूती-800 थी। मुख्तार, मारूती के पिकअप और छोटे साइज की वजह से संकरे रास्तों पर भी चल पाने का कायल था। शायद यही वजह थी कि उसके गुर्गे अपराध अंजाम देने के लिये सबसे ज्यादा मारूती का इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि मुख्तार से जुड़े सबसे चर्चित अशोक रुंगटा अपहरणकांड में भी मारूती-800 का ही इस्तेमाल हुआ था।

छोटा छेद, बड़ा घाव

मुख्तार असलहों का शौकीन था। उसके गैंग के पास एके-47 से लेकर एलएमजी और पॉइंट 9 एमएम जैसे प्रतिबंधित बोर के तमाम असलहे मौजूद थे। इसके बावजूद मुख्तार की पसंदीदा बंदूक पॉइंट 22 बोर की राइफल थी। वो कहता था कि पॉइंट 22 बोर की राइफल का निशाना सटीक लगता है और गोली जब किसी को लगती है तो बाहर छेद तो छोटा करती है पर अंदर घाव बड़ा होता है। यानी गोली लगी तो टारगेट का मरना तय।

ADVERTISEMENT

काला तीतर जेल के अंदर

मुख्तार ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा जेल में बिताया। फिर भी जेल की बंदिशें उसे उसका पसंदीदा खाना खाने से रोक नहीं पाईं। मुख्तार को काला तीतर खाना बेहद पसंद था। और वो जहां भी रहा काला तीतर उसके रसूख के चलते जेल के अंदर पहुंचता रहा। फिर चाहे वो लखनऊ जेल हो या तिहाड़। मुख्तार, काले तीतर पकड़ कर लाने वाले बहेलियों को उनके बदले मुंह मांगी कीमत देता था। बल्कि खाने का वो इतना बड़ा शौकीन था कि तिहाड़ में जुगाड़ कर अपने रसोइये को साथ रखता और बदस्तूर जेल के अंदर काले तीतर की दावत उड़ाता। ये बात अलग है कि उस खाने को बनाने के लिये ईंधन के तौर पर लकड़ी के बजाय प्लास्टिक की बाल्टी का इस्तेमाल होता था। क्योंकि तिहाड़ के अंदर प्लास्टिक की बाल्टी के अलावा कैदियों को कुछ और ले जाने की इजाजत नहीं थी। 

ADVERTISEMENT

शूटर और शराब 

ADVERTISEMENT

शूटरों के मामले में भी मुख्तार की पसंद नापसंद बहुत साफ थी। मुख्तार ने खुद कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। ना ही उसने कभी शराब पीने वाले शूटरों पर भरोसा किया। शायद इसीलिये हरियाणा के रॉकी से लेकर पंजाब के डिंपी और मुन्ना बजरंगी तक मुख्तार के सभी चहेते शूटर हमेशा शराब से दूर रहे। इनके अलावा जून 2023 में लखनऊ कोर्ट परिसर शूटआउट में मारा गया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा मुख्तार का फेवरेट शूटर था। 

हालांकि कपड़ों के मामले में मुख्तार की पसंद बेहद सादा थी। मुख्तार को करीब से देख चुके लोग जानते हैं कि वो ज्यादातर सफेद लुंगी और लंबा कुर्ता पहनने का शौकीन था। इसके अलावा पूर्वांचल में आमतौर पर पहना जाने वाला सूती अंगोछा हमेशा मुख्तार के कंधे पर दिखाई देता था। 


 


 


 


 


 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...