पहले पति ने पत्नी से किया मिलने का फैसला, प्रेमी ने पति के दोस्त का कर दिया मर्डर! North-East District में अवैध हथियारों का बोलबाला, पुलिस सुस्त

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

Delhi Murder Shastri Park: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की बुलंद मस्जिद के पास एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये वाक्या होली की देर रात हुआ। मृतक का नाम मुस्तकीम है। वो 22 साल का था।

पुलिस के मुताबिक, सोहेल की शादी इशरत (उम्र 23 साल) से 4 साल पहले हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी थी। पिछले साल नवंबर में दोनों तलाक हो गया था। इशरत यूपी के गाजियाबाद के कौशांबी में 'द बैंग बैंग बार' में बार गर्ल के रूप में काम करती हैं। इशरत यासीन से शादी करना चाहती थी।

सोहेल में पुलिस को बताया कि कल रात वो और मुस्तकीम एक साथ थे। दोनों ने करीब पौने एक बजे इशरत से मिलने का फैसला किया। सोहेल और मुस्तकीम दोस्त हैं। यासीन भी उनका दोस्त है। यासीन को यह पसंद नहीं आया और उनके बीच विवाद हो गया। यासीन ने कम से कम 3 राउंड फायरिंग की।

ADVERTISEMENT

मुस्तकीम के सीने में गोली लगी। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। मुस्तकीम चांदनी चौक में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन था। पुलिस को मौके पर 7.65 मिमी के 2 खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है। यासीन फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी Joy Tirkey के मुताबिक, सोहेल के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। सोहेल के बयां के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। यासीन पर शक जाहिर किया जा रहा है। 

यासीन 24 साल का है। वो चौहान बांगर की गली नंबर 5 का रहने वाला है।
लेकिन यहां कई सवाल खड़े हो गए हैं - मसलन

ADVERTISEMENT

सोहेल का इशरत से तलाक हुआ था तो मुस्तकीम क्यों इशरत से मिलने के लिए तैयार हुआ?

ADVERTISEMENT

मुस्तकीम और यासीन के बीच आखिरी बार क्यों लड़ाई हुई?

सोहेल को यासीन ने क्यों कुछ नहीं कहा?

इन इलाकों में अवैध हथियारों का खूब धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है? पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही है?

दरअसल, ये इलाका North-East District में आता है, लेकिन जिस तरह से यहां अवैध हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है वो वाकई चिंताजनक है। 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...