केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, कहा दिल्ली के लोगों के साथ धोखा

ADVERTISEMENT

जांच जारी
जांच जारी
social share
google news

Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख की गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आपके तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को मोदी जी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को कुचलने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर (जेल) रहें या बाहर, उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।'

गिरफ्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा

ईडी ने केजरीवाल को आज अदालत में पेश किया और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा है। दरअसल, ईडी का आरोप है कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। ईडी ने आरोपी सारथ रेड्डी, समीर महेंद्रू, राघव रेड्डी और के कविता के एक कर्मचारी के बयानों के आधार पर केजरीवाल को अरेस्ट किया है। इन सभी आरोपियों ने ईडी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी में अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की बात कही है।

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...