दिल्ली में 79 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली, गर्दन में घुसा था खंजर, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Delhi Crime News: किशनगढ़ थाना इलाके में 79 वर्षीय वृद्धा कृष्णा देवी की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है। वृद्धा नीचे फर्श पर पेट के बल गिरी हुई थीं और नीचे पड़ा चाकू उनकी गर्दन के हिस्से में लगा हुआ था। पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरूआत जांच में ये बात सामने आ रही है कि दुर्घटनावश कृष्णा देवी चाकू पर गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई लेकिन फिर भी किसी आशंका से इंतजार नहीं किया जा सकता है। 

वृद्धा नीचे फर्श पर पेट के बल गिरी हुई थीं 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पुलिस को सोमवार रात करीब 12 बजे वृद्धा के घर में अचेत हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाम अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिनकी पहचान कृष्णा देवी, उम्र 79 वर्ष पत्नी यशवंत सिंह के रूप में हुई। मृतक के शरीर की जांच करने पर गर्दन के अगले हिस्से पर भी गहरा घाव देखा गया। जानकारी के मुताबिक मृतका पिछले 10-12 वर्षों से अकेले रहती थीं। 

गर्दन में घुसा हुआ था चाकू

करीब में ही रहने वाली ममता नाम की एक महिला जो छात्रों के लिए एक छोटी सी रसोई चलाती थी, मृतक महिला को भी भोजन उपलब्ध कराती थी। कल रात करीब साढ़े नौ बजे वह उसे खाना देने आई तो लाइट बंद मिली। उसने दूसरी मंजिल से एक लड़के को बुलाया और देखा कि महिला कमरे में खून से लथपथ अचेत पड़ी थीं। इस मामले में अभी तक डकैती या चोरी का कोई संकेत नहीं देखा गया है। शव को पीएम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था। क्राइम टीम और फोरेंसिक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। किशनगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मृतक के  तीन बेटे हैं। एक बेटा नोएडा, दूसरा गुरुग्राम व तीसरा जिया सराय में रहता है। 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT