दिल्ली की बर्थडे पार्टी में ख़ूनी खेल, 23 साल के इकलौते बेटे के सीने में घोंप दिया ख़जंर, लड़कियों के बवाल में हत्या

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

दिल्ली से हिमांशु मिश्रा का रिपोर्ट

Delhi Crime News: दिल्ली का पंजाबी बांग हो या पीतमपुरा। यहां हर रोज क्लबों में महफिलें जवान होती हैं। इसी महफिल का हिस्सा जतिन भी बना। दरअसल बीती 20 फरवरी को जतिन का जन्मदिन था। दोस्तों की जिद पर जतिन ने अपनी बर्थडे पार्टी दिल्ली के यारों दा अड्डा क्लब में देने का फैसला किया। जतिन के साथ उसके नौ दोस्त रात होते ही क्लब पहुंच गए। सभी ने मिलकर बर्थडे का केक काटा। जश्न अपने शबाब पर था। सभी डांस कर रहे थे।

बर्थडे के दिन हुआ खूनी खेल

जतिन के साथ कुछ लड़के और कुछ लड़कियां मौजूद थीं। जिसमें प्रशांत, वरद बाली, चिंटू, चीनू, मितांशु तायल, अंकिता, शाहरुख,  सौरभ और अंकिता यादव मौजूद थे। आपको बता दें कि यारों दा अड्डा नाम का क्लब पीतमपुरा स्थित वर्धमान मॉल में मौजूद है। पार्टी के दौरान ही एक लड़की जतिन के पास आकर बैठ गई। इस लड़की को जतिन पहले से जानता था। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था जतिन

जतिन के साथ बैठी लड़कियों को लगा की कोई अंजान लड़की उनकी पार्टी में खलल डाल रही है। इसी बात को लेकर जतिन के दोस्तों और क्लब के बाउंसरों से झगड़ा शुरु हो गया। फिर क्या था पूरा क्लब एक जांग का मैदान बन गया। लाठी डंडे जूते लात चलने लगे। इस मारपीट में किसी ने जतिन के सीने में चाकू भोंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया, जहां जतिन को मृत घोषित कर दिया गया।  

रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कर दी हत्या

घटना की जानकारी मिलते दिल्ली के बड़े अफसर मौके पर रवाना हो गए। जांच में पता चला कि यहां क्लब सुबह तक पुलिस की मिलीभगत से खुले रहते हैं। आला अफसरों ने मंगोलपुरी के एसएचओ मनोज वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने क्लब के मालिक किशोर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

ADVERTISEMENT

यारों दा अड्डा रेस्टोरेंट एंड बार में हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक जतिन अपने माता पिता के साथ बुध विहार में रहता था। जतिन के परिवार में पिता किशन शर्मा व मां अनीता शर्मा हैं। जतिन अपने मां बाप की इकलौती संतान था। पढ़ाई खत्म करने के बाद एक निजी बैंक में सेल्स की जॉब कर रहा था। जतिन की मौत से परिवार बेहद टूटा हुआ है। मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT