नहीं जाने दिया गया पीएम हाउस, दिल्ली में कई आप कार्यकर्ता हिरासत में, नई दिल्ली जिला पुलिस अलर्ट

ADVERTISEMENT

Delhi AAP Protest
Delhi AAP Protest
social share
google news

अरविंद ओझा, पंकज जैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi AAP Protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने ऐसा करने की कोशिश कर रहे कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस अलर्ट है। डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। हमने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री आवास और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाबलों की पुख्ता तैनाती की है। नई दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। किसी तरह के प्रोटेस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल को लग रहा है कि हिरासत में होने की वजह से लोगों की समस्या न बढ़ जाए। अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा मिले, मुफ्त टेस्ट मिले। अरविंद केजरीवाल लगातार अस्पतालों का दौरा करने को कहते थे। अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक और दवाइया न होने से चिंतित हैं।'

ADVERTISEMENT

दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक पर जमा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से पांच मिनट के भीतर वहां से चले जाने को कहा है। पुलिस ने ऐलान किया है कि अगर आप यहां से नहीं जाते हैं तो आपके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। हालांकि यहां कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी 

ADVERTISEMENT

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहनों को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर कहीं भी रुकने या पार्क करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

बीजेपी का भी प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी भी आम आदमी पार्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में हो रहा है। बीजेपी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग के लिए फिरोज शाह कोटला स्टेडियम से दिल्ली सचिवालय तक मार्च करने जा रही है। पार्टी आईटीओ पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 

मेट्रो बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 26 मार्च को दिल्ली मेट्रो के 3 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी है। DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी कि लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर आज (मंगलवार) एंट्री और एग्जिट पर प्रतिबंध रहेगा। लोक कल्याण मार्ग का गेट नंबर 3, पटेल चौक का गेट नंबर 5 बंद रहेगा और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...