UP Crime: फर्जी डॉक्टर ने किया महिला का IVF, हुई मौत, डॉक्टर गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: बच्चे की चाहत में IVF का चलन बढ़ता जा रहा है। कई लोगो ने IVF को कमाई का जरिया बना लिया है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में ऐसे ही एक फर्जी डॉक्टर (Fake Doctor) से IVF करवाना महिला को महंगा पड़ गया। दो महीने की गर्भवती महिला (Pregnant Women) को डॉक्टर (Doctor) की लापरवाही (Negligence) से अपनी जान (Death) गवानी पड़ी। महिला के पति की शिकायत के बाद बिसरख पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गाज़ियाबाद वसुंधरा की निवासी चंद्रभान रावत की पत्नी ललिता रावत IVF करवाना था। बीते 19 अगस्त को पति-पत्नी सुबह करीब 9:30 CREATION WORLD नामक IVF सेंटर पर पहुँच गए। इसी दौरान डॉक्टर ने महिला को एनेस्थीजिया दिया जिसकी ओवरडोज होने की वजह ललिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। तबीयत खराब होने की वजह से महिला की 26 अगस्त को मौत हो गयी।

महिला की मौत के बाद पति ने IVF सेंटर के संचालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना बिसरख पुलिस को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद बिसरख पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जिस संस्थान से प्रियरंजन ठाकुर ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने की बात कही था वहां जांच कराने पर यह डिग्री फर्जी पायी गयी है। यानि डिग्री भूपेन्द्र नारायण यूनीवर्सिटी लालूनगर मधेपुरा बिहार से जारी नही की गई है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

नोएडा पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि सुपरटेक ईको विलेज के क्रिएशन वर्ल्ड नामक IVF सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी की एमबीबीएस की डिग्री की जाँच की गई है तो वो भी फर्जी मिली है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नोएडा पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT