चंडीगढ़ : लड़कियों के न्यूड वीडियो के लिए लगाए हिडन कैमरे, बॉयफ्रेंड के कहने पर PG वॉशरूम में लड़की ने छुपाया था डिवाइस

ADVERTISEMENT

crime News : सांकेतिक फोटो
crime News : सांकेतिक फोटो
social share
google news

चंडीगढ़ से सतेंदर की रिपोर्ट

Chandigarh Viral News : कहीं आपके वॉशरूम में हिडन कैमरा तो नहीं। अगर आप लड़कियों की पीजी में रहती हैं या गर्ल्स हॉस्टल या फिर किसी पब्लिक वॉशरूम में जा रहीं हैं तो इसे जरूर चेक कर लें. चंडीगढ़ में पीजी में रहने वाली एक लड़की ने अपनी ही दोस्तों का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा दिया था. जब एक लड़की को शक हुआ तब उसने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड के कहने और केरल स्टोरी फिल्म से आइडिया लेकर उसने वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाया था. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. 

आजतक संवाददाता सतेंदर की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर 22 चंडीगढ़ में बाथरूम में हिडन कैमरा (Hidden Camera in Ladies Washroom) लगाकर साथी लड़कियों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने का आरोप एक लड़की पर ही लगा है। आरोपी लड़की अन्य 4 लड़कियों के साथ एक पीजी में रहती थी। इस पर आरोप है कि इसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर अपनी साथी लड़कियों का वीडियो बनाया। 

ADVERTISEMENT

Hidden Camera in Ladies Washroom

वॉशरूम में ब्लैक डिवाइस देख लड़की को हुआ शक

Chandigarh Girl Washroom News : इस मामले की शिकायत इसी पीजी (PG) में रहने वाली एक लड़की ने पीजी के मालिक से की। उसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के फोन सील कर CFSL लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पीजी मालिक यशपाल बजाज ने कहा कि यह मेरा घर है। पीजी नहीं है बल्कि मैंने अपने तीन कमरे किराए पर दिए हुए हैं। यहां रहने वाली एक लड़की ने सबसे पहले बाथरूम में ब्लैक कलर का डिवाइस देखा था। इसके बाद हमने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी। 

Hidden Camera in Ladies Washroom : सांकेतिक फोटो

केरल स्टोरी से लिया आइडिया. दोनों से पूछताछ शुरू

Chandigarh Girl Washroom Hidden Cam News :चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी लड़की को पकड़ा और उसके बाद उसने मान लिया कि कैमरा उसी ने लगाया था। आरोपी लड़की के साथ उसका एक दोस्त भी गिरफ्तार हुआ है। अभी तक कैमरे में और उनके मोबाइल में कोई वीडियो नहीं पाया गया है। आरोपी लड़की अपनी गलती भी मान रही थी और पुलिस से बचाने की गुहार भी लगा रही थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने केरल स्टोरी (Kerala Story) फिल्म देखी थी। फिल्म से ही उसको ऐसा आइडिया आया था। लड़की ने भी बताया कि वह पैसे के लिए सब कर रही थी। पीजी मालिक ने बताया किराए पर यहां पांच लड़कियां रहती हैं। इस लड़की के दस्तावेज हमने ले लिए थे हालांकि अभी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई थी। आरोपी लड़की सहारनपुर की रहने वाली है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...