हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज, पहले भी महिला से छेड़छाड़ के लगे हैं आरोप
Haryana Crime: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT
![हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज, पहले भी महिला से छेड़छाड़ के लगे हैं आरोप जांच जारी](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/crtak/images/story/202401/1706359454762_sunil_thumb_file_-_2024-01-27t181315.567_converted_16x9.jpg?size=948:533)
Haryana Crime News: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह के मुताबिक, जुलाना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मासूम शर्मा, उनके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, मां शकुंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गायक मासूम शर्मा पर पहले भी महिला से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं।
पहले भी महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे
मासूम शर्मा एक भारतीय संगीत कलाकार है जिनकी अद्वितीय आवाज और शैली है। उन्होंने संगीत में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है। मासूम वर्तमान में 25 वर्षीय हैं और वह नई दिल्ली में रहते हैं। उनका काम करने में बहुत शौक है और जब वह काम नहीं कर रहे होते हैं, तो वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना बहुत पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT