बीवी को था टिकटॉक और रील बनाने का जुनून, पति ने वीडियो बनाने से किया मना, पत्नी और ससुराल वालों ने पति को दे दी खौनाक मौत

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

बेगूसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

Bihar Crime News: बेगूसराय में पत्नी टिक-टॉक और रील्स बनाने की शौकीन थी। पति को ये हरगिज पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। पत्नी और ससुराल वालों ने पति को मारकर फंदे से लटका दिया। यह घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के नरहन गांव निवासी महेश्वर के तौर पर हुई। महेश्वर की शादी 6-7 वर्ष पूर्व फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। महेश्वर कोलकाता में रोजमर्रा का कामकाज करता था और हाल ही में घर आया था।

पत्नी टिक-टॉक और रील्स बनाने की शौकीन

पिछले कुछ दिनों से उसकी बीवी रानी कुमारी टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी। जिसका विरोध महेश्वर करता था। लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी। आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल फफौत गया था। जहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर महेश्वर की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENT

पति को नहीं था बीवी का रील बनाना

घटना की जानकारी रविवार की रात करीब 10:30 बजे तब लगी जब महेश्वर को कलकत्ता से भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया तो शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था। जिसके बाद इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

ससुराल में लाश मिलने से सनसनी

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टिक-टॉक पर विडियो बनाने का विरोध करने पर पत्नी और ससुराल वालों ने ही महेश्वर की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि मृतक महेश्वर कुमार कोलकाता में रहकर काम करता था और दो-तीन दिनों के अंदर ही वह वापस काम पर जाने वाला था जिसकी घर में सारी तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन कोलकाता जाने से पहले वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई है। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...