Bihar Begusarai : 30 किलोमीटर का दायरा, दो बदमाश, दस लोगों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

रोहित कुमार सिंह/सौरभ कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bihar Begusarai : बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। मंगलवार को दो बदमाशों ने दर्जनों जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस फायरिंग में कुल दस लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई। अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। बदमाशों का सीसीटीवी सामने आया है।

कौन है ये साइको किलर ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बदमाश हाइवे पर फायरिंग करते गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना समेत छह जिलों में नाकाबंदी की गई है। ये घटना मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे हुई। नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई।

घायलों को बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की गई। एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए हैं। पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया। कई जगहों पर नाकेबंदी की गई। पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है।

ADVERTISEMENT

उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं, तब ऐसी घटनाएं घटती हैं, अपराधियों ने 30 किलोमीटर के दायरे में 10 लोगों के ऊपर फायरिंग की लेकिन पुलिस नहीं पकड़ पाई। बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।'

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT