Ayodhya: श्री राम मंदिर परिसर में चली गोली, पीएसी कमांडर जख्मी, हालत गंभीर, पुलिस कर रही है जांच

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir Firing Case: अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक प्लाटून कमांडर को गोली लगने से हड़कंप मच गया। ये गोली उसने खुद चलाई या दुर्घटनावश चली, इसकी जांच जारी है। हालांकि शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि गोली दुर्घटनावश चली है, लेकिन गहनता से जांच जारी है।

अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, 'एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है।'

ऐसे हुई घटना?

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, ये वाक्या मंगलवार को हुआ। राम मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी पर भी है। यहां पीएसी की टुकड़ी भी तैनात है। खबर आई कि पीएसी के एक प्लाटून कमांडर राम प्रसाद के सीने में गोली लग गई। 

वहां मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने गोली की जैसे ही आवाज सुनी वो तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां राम प्रसाद जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ADVERTISEMENT

पुलिस कर रही है जांच

ADVERTISEMENT

साथ-साथ इसकी जानकारी तुंरत उच्च अधिकारियों को दी गई। उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्थिति के मद्देनजर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया। 

बताया जा रहा है  कि राम प्रसाद अमेठी के रहने वाले हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...