'जिसे अपने बच्चों का कोई ख्याल नहीं, उसे क्या बोलूं', बहुत दुखी है अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस!

ADVERTISEMENT

अंजू भारत पहुंची
अंजू भारत पहुंची
social share
google news

सर्वेश पुरोहित के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट


Anju returned to india : अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस उससे बहुत खफा हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए तो वो उसी दिन मर गई थी जिस दिन पाकिस्तान गई थी। अब वहां से मुंह काला करवाकर आई है। ऐसे में मैं तो अपने घर उसे आने नहीं दूंगा। बाकी अरविंद जाने। वो उसका पति है। उसे जो करना होगा वो करे। पुलिस को भी जो करना है करे। बस मुझे अंजू से कोई लेना देना नहीं है। वो कहां है और कहां जाएगी, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'


अब अंजू और दो देशों की सरकारों को दो-चार होना पड़ रहा है। दरअसल अंजू 5 महीनों के बाद भारत आ चुकी है। उसका वीजा एक्पायर हो गया है, लेकिन सवाल जस के तस है। सोशल मीडिया पर सबने अंजू का Pre-Wedding Shoot देखा। सोशल मीडिया पर खबरें आई कि अंजू ने धर्म बदल लिया है। अब वो अंजू से फातिमा हो गई है। कुछ लोग अंजू की मदद के लिए भी आगे आए। अंजू को प्रापर्टी भी दी गई। अंजू के कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें उसने कहा था कि वो अपने बच्चों की खातिर भारत आना चाहती है। इन सबके बीच वो भारत आ ही गई। उससे एजेंसियों ने पूछताछ की।

ADVERTISEMENT

अब सवाल ये है कि आखिर अंजू वापस क्यों आई? उसे पता था कि वो जैसे ही भारत आएगी, एजेंसियां उसके पीछे पड़ जाएगी। उससे सवाल पूछे जाएंगे और हुआ भी ऐसा ही। यहां उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

बड़ा सवाल ये है कि अंजू के लिए न अब पिया का घर है और न पिता का आशियाना। चार महीने पहले पाकिस्तान पहुंचीं अंजू भारत तो लौट आई हैं,  लेकिन उसके परिवारवाले उससे बात नहीं करना चाहते। फिलहाल अंजू दिल्ली में हैं। अंजू के पति अरविंद राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी में रहते हैं। अंजू भी पहले उनके साथ ही रहती थी, लेकिन अरविंद अब उनसे खफा हैं।

ADVERTISEMENT

अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित टेकनपुर में है। अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। यहां पहुंच कर अंजू ने कहा कि वो पति अरविंद से तलाक लेने आई हैं। साथ ही बच्चों को भी अपने साथ पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी। 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...