बिहार के पूर्व सांसद के खाते से उड़ा लिए 35 लाख रुपये, पुलिस कर रही है घर के नौकरों से पूछताछ

ADVERTISEMENT

प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर
social share
google news

Bihar Former MP Cheating Case: बिहार के एक पूर्व सांसद के साथ 35 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हो गई। ये काम उनके नौकरों ने किया। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। 
 
पिछले दिनों सांसद की बाईपास सर्जरी हुई थी। पूर्व सांसद ने तीन लोगों आदित्य दुबे, उनके पिता सुनील दुबे और मनोज शाह को काम पर रखा। आदित्य मुख्य रूप से उनके बैंकिंग मामलों का निपटारा करता था। वो पटना में अन्य जिम्मेदारियाँ भी संभालता था। वहीं मनोज रोजाना के हिसाब-किताब और खेतों को पट्टे पर देने सहित अन्य काम करता था,  जबकि सुनील उनकी देखभाल करता था। 

बताया जा रहा है पूर्व सांसद बिहार के पश्चिमी चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।  फरवरी के महीने में पूर्व सांसद को करीब 18 हजार रुपये के लेनदेन के संबंध में एक एसएमएस मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल उनके सुरक्षा गार्ड के पास था जिसने उन्हें लेनदेन के बारे में जानकारी दी। 
उन्होंने कहा,  'वही मैसेज मैंने आदित्य को दिखाया गया लेकिन उसने इस तरह के किसी भी लेनदेन से इनकार कर दिया। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत की।'

इस बीच आदित्य दुबे का फोन आया। उसने 1.25 लाख रुपये निकालने का अपना अपराध कबूल किया। जांच में पता चला है क इस मामले में मनोज भी शामिल था। आदित्य और मनोज ने कुल 35,10,717 लाख रुपये का गबन किया था। 22 दिसंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट साइबर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 408, 420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENT

 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT