अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना से पूरा अमेरिका हिल गया। इस हमले में 19 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं।

CrimeTak | Instagram

18 साल के हमलावर ने रॉब एलिमेंटरी स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में हमलावर भी मारा गया। वह उवाल्डे हाई स्कूल का छात्र था।

CrimeTak | Instagram

जांच में पता चला है कि हमलावर ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी थी।

CrimeTak | Instagram

दादी को गोली मारने के बाद में स्कूल के पास उसने एक वाहन को भी टक्कर मारी थी। स्कूल में घुसने से पहले हमलावर ने बुलेटप्रूफ जैकेट (Body Armor) पहन रखी थी।

CrimeTak | Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'आज कई मां-बाप दोबारा अपने बच्चों को नहीं देख पाएंगे। बच्चों को खोने का दर्द बिल्कुल ऐसा है जैसे किसी ने शरीर से आत्मा खींच ली हो।'

CrimeTak | Instagram

ऐसा हमलावर ने क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने सब को हिला कर रखा दिया।

CrimeTak | Instagram

हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी शूटर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है।

CrimeTak | Instagram

2012 वाली घटना में भी 20 बच्चों को ऐसे ही मौत के घाट उतार दिया गया था।

CrimeTak | Instagram