हिजाब विवाद पर 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

CrimeTak | Instagram

उनका कहना है कि इस्लाम में हिजाब पहनना पसंदगी का मामला नहीं बल्कि ज़िम्मेदारी है।

CrimeTak | Instagram

उन्होंने कहा, ''जो महिला हिजाब पहनती है वह उस अल्लाह की ओर से सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरा करती है, जिससे वह प्यार करती है और जिसे उसने खुद को समर्पित कर दिया है।''

CrimeTak | Instagram

जायरा वसीम ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा है कि एक औरत होने के नाते वह पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ हिजाब पहनती हैं।

CrimeTak | Instagram

इससे पहले फ्लाइट में कथित तौर पर छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है जायरा वसीम।

CrimeTak | Instagram

हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर, शबाना आजमी, कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड हस्तियां अपना रुख जाहिर कर चुकी हैं। अब जायरा ने रखी है राय

CrimeTak | Instagram

अब देखना होगा कि कर्नाटक की अदालत हिजाब मसले को लेकर क्या फैसला सुनाती है।

CrimeTak | Instagram