World News : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के प्रयास में 6 भारतीयों की गिरफ्तारी हुई है। किसी दलाल की मदद से ये सभी भारतीय कनाडा सीमा से अमेरिकी में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान पैट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सातवां शख्स दलाल है।
Canada News : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करते हुए 6 भारतीय गिरफ्तार
Canada News : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करते हुए 6 भारतीय गिरफ्तार World hindi News : Six Indians arrested for trying to enter US from Canada
ADVERTISEMENT

06 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी लोग एक नौका में सवार थे। इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
ADVERTISEMENT
अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा कि सेंट रेजिस मोहॉक ट्राइबल पुलिस डिपार्टमेंट, अक्वेस्ने मोहॉक पुलिस सर्विस और होगन्सबर्ग-अक्वेस्ने वालंटियर फायर डिपार्टमेंट की सहायता से अमेरिकी अधिकारियों ने मसेना सीमा गश्ती स्टेशन से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह भारत के नागरिक हैं और उनकी उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन लोगों पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप है।
सातवां व्यक्ति अमेरिका का नागरिक है, जिस पर मानव तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर इन लोगों को जुर्माने के साथ 10 साल कैद की सजा हो सकती है।
ADVERTISEMENT
