टिंडर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर अक्सर अजनबी मिल जाते हैं, वहीं से पहले बातचीत और फिर मिलने जुलने का सिलसिला शुरु होता है। नए ज़माने में नौजवानों के बीच ये रिवाज बहुत आम है। उस लड़के को भी एक लड़की का मैसेज ऐसी ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आया, वो खुश हो गया और वक्त देखा ना हालात। रात 1 बजे लड़की के फ्लैट जा पहुंचा, जहां एक खूबसूरत लड़की ने उसका वेलकम किया।
डेटिंग साइट से लड़की ने रात 1 बजे फ्लैट पर बुलाया लड़का! फिर किया कुछ ऐसा कि जान जाते जाते बची
डेटिंग साइट से लड़की ने रात 1 बजे फ्लैट पर बुलाया लड़का! फिर किया कुछ ऐसा कि जान जाते जाते बची women held a man hostage after calling him for date
ADVERTISEMENT

18 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:15 PM)
ADVERTISEMENT
लड़का उसके फ्लैट में घुस गया, रिवाज के मुताबिक चीज़ें शुरु ही होने वाली थीं कि अचानक कमरे से दो मुस्टंडे निकल आए। ये मुस्टंडे लड़की के दोस्त थे और उन्होंने ज़ोर ज़बरदस्ती से लड़के को बांधकर किडनैप कर लिया। ये मामला न्यूयॉर्क के मैनहट्टन शहर का है, किडनैपिंग के बाद घंटों तक उसका टॉर्चर किया गया। यहां तक की शख्स के भाई से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान उसपर चाकू से वार किया गया और आखिर में करीब 76 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।
घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने शख्स को ढूंढ निकाला, उसे बांधकर एक वैन के पिछले हिस्से में अधमरा छोड़ दिया गया था और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी लड़की का नाम वैलेरी रोसारियो है। जो 22 साल की बताई जा रही है अब उसपर पुलिस ने किडनैपिंग और अटेम्प्ट टू मर्डर का केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
