वो कपड़ा पहनना भूल गई लेकिन मॉस्क लगाना नहीं भूली

woman arrives at miami airport wearing a bikini and face mask

CrimeTak

06 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:04 PM)

follow google news

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

सोशल मीडिया पर जब से बिकिनी पहने एयरपोर्ट पर नज़र आई महिला का वीडियो वायरल हुआ है तब से पूरी दुनिया इस महिला के पीछे पड़ गई है। सबको इसमें अश्लीलता नज़र आ रही है लेकिन किसी को ये नज़र नहीं आ रहा है कि इस महिला ने कपड़े कुछ भी पहने हों लेकिन उसने इस बात का ख्याल फिर भी रखा कि कहीं उसकी वजह से लोगों को कोरोना ना हो जाए इसलिए लगातार वो मॉस्क पहने रही। मगर ये दुनिया है यहां कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

कहां का है मामला?

ये महिला अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट (Miami Airport) पर थी, प्लेन छूटने की हड़बड़ी में कपड़े पहनने का मौका नहीं मिल पाए, मगर इस हालत में भी उसने ये ख्याल रखा कि लोगों को उसकी वजह से असुविधा ना हो लिहाज़ा मॉस्क पहनना नहीं भूली। मगर फिर एयरपोर्ट उसे बिकीनी में देखकर सभी हैरान थे। उसका वीडियो बनाकर कुछ अश्लील लोगों ने इंस्टाग्राम में वायरल भी कर दिया। दुनियाभर में इस महिला को बदनाम करने वाला कोई और नहीं बल्कि 'Humans of Spirit Airlines' नाम का एक यूज़र था जिसके पेज से ये शेयर किया गया और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जब दोपहर में आप पूल पार्टी करें और 4 बजे आपकी फ्लाइट हो।'

फिर आगे क्या हुआ?

होना क्या था, महिला ने बिकिनी में ही प्लेन में बोर्ड किया और अपने डेस्टीनेशन तक ट्रेवल किया। महिला को देखकर सभी इसलिए हैरान थे क्योंकि बिकीनी आमतौर पर समुद्र के किनारे पहने जाने वाला कपड़ा है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ये सिर्फ एक स्टंट था या महिला वाकई बिकीनी पहनकर फ्लाइट पर सवार हुई। एयरलाइंस ने कहा कि ये वीडियो कभी भी और कहीं भी रिकॉर्ड किया जा सकता है और ये किसी एयरलाइन की पहचान का खुलासा नहीं करता है। जांच करने पर फाइल में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

एयरलाइंस ने किया अपना बचाव

किसी फैशन वीक मॉडल की तरह महिला हरे रंग की बिकिनी में नजर आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और हज़ारों इसे लाइक कर चुके हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए Spirit एयरलाइंस ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती। ये पेज अक्सर एयरलाइंस के नाम पर झूठी तस्वीरें और वीडियो साझा करता रहता है।

यात्रा से रोक सकती है एयरलाइंस

एयरलाइंस का कहना है कि वो जांच करेगी और अगर ये वीडियो सही साबित होता है, या वाकई महिला ने बिकीनी में उड़ान भरी है तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। एयरलाइंस के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक अगर यात्री नंगे पांव हैं या अपर्याप्त कपड़े पहने हैं या भद्दे, अश्लील कपड़े हैं तो उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोका जा सकता है या उतारा जा सकता है।

    follow google newsfollow whatsapp