चीन में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, आप सोच रहे होंगे इसमें कौन सा मसला है। ऐसे तो कई उदाहरण है, हां होंगे लेकिन इस कहानी में बहुत से ट्विस्ट है। क्योंकि चीन में जन्मे इन जुड़वां बच्चों के दो अलग-अलग पिता है। बच्चे पैदा होने पर डॉक्टर भी हैरान है, ऐसा कैसे हुआ है इसको लेकर सभी हैरान है जिस का राज़ बाद में खुला। जब मामला उलझा तो इन बच्चों की DNA रिपोर्ट से धोखेबाज पत्नी का पोल खुली, चीन में हुए इस मामले से पूरी दुनिया में लोग हैरान है, और बीवी के साथ साथ उसका ब्वॉयफ्रेंड परेशान है।
महिला ने जन्म दिए जुड़वां बच्चे, लेकिन दोनों के बाप निकले अलग-अलग! ये कैसे हुआ?
चीन में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, इन जुड़वां बच्चों के दो अलग-अलग पिता है, DNA रिपोर्ट से धोखेबाज पत्नी का पोल खुली, पीड़ित पति ने अपनी धोखेबाज पत्नी पर केस किया, Read more on Crime Tak.
ADVERTISEMENT

28 Oct 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:08 PM)
ADVERTISEMENT
आप को बता दे कि डॉक्टर्स ने नवजात बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए दोनों का डीएनए टेस्ट कराया, लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई, तो डॉक्टर चकित हो गये। महिला के जुड़वा दोनों बच्चे के पिता अलग अलग निकले, डीएनए रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों बच्चों का डीएनए अलग-अलग था। इस मामले का जब पत्नी के पति को चला तो वो सन्न रह गया। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे कभी पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और से भी थे। इन जुड़वां बच्चों के टेस्ट करने वाले डॉक्टर डेंग यजुं ने बताया कि, इस तरह के मामले एक करोड़ में एक ही बार सामने आते है।
मेडिकल साइंस के मुताबिक जब एक महिला एक महीने में दो अंडे रिलीज करती है, और उसके बाद कम वक्त में ही दो लोगों के साथ संबंध बना लेती है। तो ऐसे में दोनों अंडे अलग-अलग स्पर्म्स के साथ फ्यूज हो जाते हैं, इस तरह की कंडीशन में महिला जुड़वा बच्चों को जन्म तो देती है, लेकिन उनके अलग-अलग पिता हो सकते हैं। इस प्रक्रिया को Heteropaternal Superfecundation कहते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिला अगर एक दिन के अंदर दो लोगों के साथ SEX करे, तब इसकी संभावना और ज़्यादा बढ़ जाती है।
आपको बता दें कि चीन में ये नियम है कि जब भी किसी आर्मी के जवान के घर बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे के जन्म के साथ ही बर्थ सर्टिफिकेट के लिए DNA टेस्ट अनिवार्य होता है। इस मामले में भी नवजात बच्चों का DNA किया गया था, इसी से ये हैरान करने वाला खुलासा हुआ। अब पीड़ित पति ने अपनी धोखेबाज पत्नी पर केस करने का फैसला लिया है, पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी नहीं थी। इस मामले पर अब दुनिया भर के लोगों की नजरे टिकी हुई है, हालांकि पति और पत्नी का नाम पब्लिक नहीं किया गया है।
ADVERTISEMENT
