USA Kidnapping Case : अमेरिका के कैलिफॉर्निया में हमलावर ने पंजाब के एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है।
USA Kidnapping Case : चार हत्याओं में शामिल आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मामला!
USA Kidnapping Case : अमेरिका के कैलिफॉर्निया में हमलावर ने पंजाब के एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है।
ADVERTISEMENT

11 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)
अपहरण और हत्या में शामिल जीसस सालगाडो Jesus Salgado को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों का आरोप लगाया गया है।
ADVERTISEMENT
3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से चारों को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद चारों के शव बरामद हुए थे। कैलिफोर्निया पुलिस ने 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया था। आरोपी जीसस ने खुद को मारने की कोशिश भी की। वो दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती था। इसके बाद वो ठीक हो गया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था। इससे पहले 2005 में भी आरोपी ने एक अन्य परिवार को बंधक बनाया था। इस सिलसिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
जांच में ये बात सामने आई कि मर्स्ड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया था। कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था। आरोपी कभी पीड़ित की कंपनी में काम करता था।
मृतकों में 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह शामिल थे। पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस था। ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। यूनिसन ट्रकिंग के नाम से पीड़ित की कंपनी थी। पुलिस टीम वहां भी पहुंची थी। एक सीसीटीवी भी सामने आया था, जिसमें एक संदिग्ध परिवार का अपहरण करते और ट्रक में ले जाते हुए दिखाई दिया था।
ADVERTISEMENT
